बढ़ती जनसंख्या के प्रति किया जागरूक
मेरठ। घटती बिटिया, बढ़ती जनसंख्या पर सुरभि परिवार के बैनर तले संगठन के सदस्यों ने डीएम कार्यालय के बाहर सावधान प्रदर्शन कर लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर भानूदेव शर्मा द्वारा बढ़ती जनसंख्या पर एक पेंटिंग बनाकर लोगों को जागरूक किया। संगठन के अध्यक्ष दिनेश तलवार ने कहा कि देश की समस्याओं पर अंकुश लगाने के लिए जनसंख्या की रफ्तार को रोकना जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन शेखर माथुर ने किया जिसमें कवि ईश्वर चंद गंभीर भी शामिल रहे। इसके बाद संगठन के लोग डीएम से मिले और उन्हें अवगत कराया कि कन्या भ्रुण हत्या पर सख्ती से रोक लगाई जाए। इस दौरान संगठन की तरफ से प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी डीएम को सौंपा। मोहनलाल, सुशील गोस्वामी, मीरा मिश्रा, कविता सिंह, प्रीती,अरूण, राजा राम, वीना अग्रवाल आदि रहे।