फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 को निकाली जाएगी बाइक स्कूटर रैली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
16 को निकाली जाएगी बाइक-स्कूटर रैली
मेरठ। उत्तर प्रदेश कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा की बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष विपिन त्यागी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मोर्चा के संयोजक लाखन सिंह ने बताया कि 16 मई को मोटर साइकिल और स्कूटर रैली निकाली जाएगी। यह रैली प्रदेश के सभी जनपदों से निकाली जाएगी। रैली में बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल होंगे। कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों की वेतन और भत्ते नहीं मिल पाए हैं, जिस कारण लगभग दो हजार रुपये प्रतिमाह का नुकसान हो रहा है। पुरानी पेंशन की बहाली और 62 साल सेवानिवृृत्त का मुख्य मुद्दा है। कैशलेस इलाज की योजना लागू नहीं हो पा रही है। रिक्त भर्तियां बंद हैं। 18 सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से दिया जाएगा। बैठक में रविपाल सिरोही, रामनिवास, प्रमोद शर्मा, संजय राणा, संजय प्रसाद, शरली भंडारी तथा अश्वनी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें