दिव्यांग खिलाड़ी अनमोल वशिष्ठ व गौरव यादव का स्वागत किया
मेरठ। बांग्लादेश में टी-20 सीरीज जीतकर मेरठ पहुंचे इंडिया व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अनमोल वशिष्ठ व गौरव यादव का शुक्रवार को उप्र दिव्यांग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। अध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि लखनऊ के कप्तान सोमजीत सिंह की अगुवाई में बांग्लादेश में टी-20 सीरीज का आयोजन किया गया। तीन मैचों की श्रृंखला में एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। जबकि दो मैचों में इंडिया की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और सीरीज को 2-0 से जीत लिया। भारत की टीम में अनमोल वशिष्ठ 30 गेंदों में 55 रन बनाकर नॉटआउट रहे वहीं गौरव यादव ने अच्छी विकेट कीपिंग की। स्वागत करने वालों में सुनील कनोजिया, संदीप कुमार, अमन, पुनीत, दुर्गेश, तनु, शायरा बॉबी, तुषार, आशीष व उमेश आदि मौजूद रहे।
खास बातें:
बांग्लादेश में हुई टी-20 सीरीज में दिखाया शानदार खेल