मेरठ। परतापुर स्थित मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल की अनियमितताओं को लेकर अमर उजाला की खबरों का संज्ञान लेते हुए प्रबंधक निदेशक सुरेश कुमार सिंह ने मिल जीएम व नये प्लांट को बनाने वाले इंजीनियरों को फटकार लगाई। लखनऊ से प्रबंधक निदेशक के पहुंचने की सूचना पर क्षेत्र के दर्जनों किसान मौके पर पहुंचे और मिल में लगातार चल रही कमियों से अवगत कराया। वहीं, इंजीनियर अरविंद कुमार ने बताया कि नये प्लांट को बनाने में पुराने प्लांट के सामान का भी प्रयोग किया गया है। यही कारण है कि मिल पूरी पेराई क्षमता से नहीं चल पा रही है।