फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज कैश कालेज पर सील की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आज कैश कालेज पर सील की तैयारी
विज्ञापन

मेरठ। कैश कालेज को सील करने की एमडीए ने पूरी तैयारी कर ली है। शुक्रवार को यहां सील लगाने के लिए सचिव एमडीए ने एसपी सिटी को पत्र लिखकर फोर्स मांगी है।
सचिव के अनुसार एसपी देशवाल, उनकी पत्नी सुमित्रा देवी, विवेक देशवाल व रविन्द्र देशवाल ने अवैध निर्माण किया है। 27 अप्रैल को यहां सील लगानी है तो इसके लिए फोर्स दी जाए। विदित हो कि कैश कालेज के चेयरमैन एसपी देशवाल लगातार घेरे में आ रहे हैं। पूर्णतया प्रमाणपत्र फर्जी बनवाने के मामले में एमडीए उन पर कार्रवाई कर चुका है। अब अवैध निर्माण को सील करने की तैयारी है। उधर, एसपी देशवाल ने इस बाबत सीएम को पत्र भेजा है। कहा है कि इस कार्रवाई पर अदालत ने रोक लगा रखी है। बावजूद इसके एमडीए अपनी मनमानी पर उतारू है जबकि इस आदेश की प्रति भी उन्होंने एमडीए कार्यालय में जमा करा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें