बच्चों ने अनुशासन के मार्ग पर चलने की ली शपथ
कंकरखेड़ा। डिफेंस एंक्लेव स्थित वेंक्टेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में बुधवार को बच्चों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ ग्रुप की चेयरपर्सन अंजुल गिरि ने किया। इस दौरान स्कूल में अनुशासन को सुचारूरूप से कार्यान्वित करने के लिए छात्र समिति का गठन किया गया। प्रधानाचार्या संजय वालिया ने बच्चों को शपथ ग्रहण कराई और जीवन में अनुशासन के महत्व को समझाया। संचालन कोआर्डिनेटर श्वेता शर्मा व अध्यापिका हरप्रीत ने किया। इस दौरान चित्रा तेवतिया, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा मौजूद रहे।
खास बातें:
वेंक्टेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में हुआ शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन