फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन घोटाले में शामिल अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन घोटाले के आरोपियों पर एफआईआर की मांग
विज्ञापन

मेरठ। खाद्यान घोटाले में आरोपी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग शुरू हो गयी है।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी की शिकायत पर पूर्व सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में फर्जी राशन कार्डों के आधार पर किए गए राशन घोटाले की जांच एसआईटी ने की थी। जांच में करीब 30 लाख से अधिक राशन कार्ड फर्जी पाए गए। जिससे यह स्पष्ट हो गया कि मेरठ ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में राशन घोटाला हुआ। करोड़ों रुपये के राशन घोटाले की प्रारंभिक रिपोर्ट एसआईटी ने शासन को भेज दी है। एसआईटी द्वारा मेरठ में हुए राशन वितरण की जांच के दौरान ही जिला पूर्ति अधिकारी और एआरओ हटाए गए। हालांकि अभी भी जिला पूर्ति विभाग का हाल ऐसा ही है। न तो पर्याप्त दुकानें खुलती हैं और न ही निगरानी होती है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को पत्र भेजा है। जिसमें इन्होंने मुख्यमंत्री से प्रमुख सचिव गृह को एफआईआर दर्ज कराने के लिए निर्देशित करने की मांग की है।

खास बातें:
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें