फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्माइल कॉलेज में स्काउट गाइड शिविर समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। इस्माइल नेशनल महिला डिग्री कॉलेज के बीएड विभाग में रविवार को स्काउट गाइड शिविर का समापन हुआ। छात्राओं को पांच टोलियों लक्ष्मीबाई, इंदिरा गांधी, सरोजनी नायडू, कल्पना चावला व किरन बेदी में बांटा गया। छात्राओं को गांठें लगाना, झंडा बांधना व बिना आग के भोजन बनाना सिखाया गया। शुभारंभ सचिव दयानंद गुप्ता, राजबाला व प्रिंसिपल डॉ. साधना सहाय ने किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के तहत छात्राओं ने घूमर नृत्य किया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या आदि थीम पर नाटिका का मंचन किया। छात्राओं को सम्मानित किया गया। संयोजन डॉ. वंदना भारद्वाज ने किया। संचालन डॉ. सारिका शर्मा व पूनम चौधरी ने किया। डॉ. अंजूबाला, डॉ. कुलज्योत्सना शर्मा, डॅा. अनीता गुप्ता, डॉ. मीना तोमर, डॉ. अंजू गुप्ता, इंदू गर्ग, विनीता गुप्ता, निरुपमा सक्सेना ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें