फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला समूहों को प्रशिक्षण दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा में मंगलवार को राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत सामाजिक गतिशीलता एवं संस्थागत विकास के अंतर्गत 2017-18 में गठित स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। विश्व विकास संकल्प संस्थान के जिला प्रतिनिधि पुष्पेंद्र कुमार ने प्रशिक्षण दिया। नियमित बैठक, नियमित बचत, ऋण देना, ऋण की वापसी, तथ्यों का लेखीकरण पर विस्तार से बताया गया। एलडीएम राजू पीवी ने बैंकों के साथ रुपये का लेन-देन, बीमा योजना, महिला बलिका कल्याण योजना के बारे में विस्तार से बताया। नाबार्ड के अधिकारी इंदरमीत सिंह ने नाबार्ड द्वारा स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को प्रेरित किया। प्रशिक्षण में विभिन्न सत्रों में बैंक अधिकारी एसपी जैन, एनयूएलएम के सामुदायिक आयोजक विनीत कुमार, डूडा के कर्मचारी रामनरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें