पात्र आवेदकों को आवास दिलाने की मांग
मेरठ। अखिल भारतीय मनरेगा लेबर मॉनिटरिंग कमेटी के बैनर तले मलीन बस्ती के लोगों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष मो. शम्सुद्दीन अब्बासी ने बताया कि गरीब लोगों ने 19 अगस्त 2016 को आवास दिलाने के लिये डूडा कार्यालय में आवेदन फार्म जमा कराये थे, लेकिन अभी तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने डीएम से मांग की है कि इस संबंध में उचित जांच कराते हुए पात्र आवेदकों को आवास आवंटित कराये जाएं। आरोप लगाया कि उन लोगों को आवास नहीं मिले जो पात्र हैं जबकि उन लोगों को आवास दिए गये जो अपात्र हैं। इन लोगों आवास को किराये पर दे रखा हैं। कमेटी की डीएम के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया।