कंकरखेड़ा। सेना द्वारा 21 जनवरी को आयोजित हाफ मैराथन में पांच किलोमीटर वर्ग में हिस्सा लेकर द्वितीय स्थान पाने वाले छात्र मास्टर शाहरुख खान को बुधवार को स्कूल में सम्मानित किया गया। श्रद्धापुरी स्थित तक्षशिला पब्लिक स्कूल के कक्षा 11वीं के छात्र शाहरुख को स्कूल चेयरमैन डॉ. ओमपाल सिंह ने पुरस्कृत करते हुए कहा कि छात्र ने स्कूल का गौरव बढ़ाया है। स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।