फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबजूनियर बाक्सिंग प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

सब जूनियर बाक्सिंग के लिए खिलाड़ियों का चयन
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में प्रदेशीय सब जूनियर बाक्ंिसग प्रतियोगिता के लिए चयन प्रक्रिया हुई। जिसमें खिलाड़ियों ने मेरठ सहित बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्घनगर, बुलंदशहर जिलों के 80 खिलाड़ियाें ने प्रतिभाग किया। जिसमें अलग-अलग वर्गों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। 14 से 15 वर्ष के खिलाड़ियों में मेरठ के संदीप सोनकर, हर्ष पंवार, रवि कश्यप, सिद्घार्थनाथ, कपिल गुर्जर, रितिक चौहान, मंजीत, प्रशांत मिश्रा, गाजियाबाद के योगेश मिश्रा, उज्जवल धामा, बुलंदशहर के सौरभ कुमार, निर्भय सिंह माल्या का चयन हुआ। जबकि 12 से 13 वर्ष में मेरठ के आशीष कुमार, बुलंदशहर के ऋषि, सुर्यांश शर्मा, बागपत के विशाल तोमर, गाजियाबाद के करन भगत का चयन हुआ है। ये सभी बाक्सिंग खिलाड़ी 25 से 28 जनवरी तक वाराणसी में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों का चयन उप क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह, जिला बाक्सिंग सचिव पवन भार्गव, राष्ट्रीय खिलाड़ी विकास कुमार ने किया। इस दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर, ललित पंत, क्रीड़ा भारती कपिल त्यागी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें