छात्राओं ने किया तंबू निर्माण
- शहीद मंगल पांडे में रोवर रेंजर्स का समापन
मेरठ। शहीद मंगल पांडे महिला डिग्री कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय रेंजर्स प्रवेश प्रवीण शिविर का समापन हुआ। इस दौरान छात्राओं ने तंबू निर्माण, बिना आग के भोजन पकाना सीखा। छात्राओं ने रंगोली व चार्ट बनाए। छात्राओं की टोलियों ने 10 टेंट बनाए। तंबू निर्माण में टोली नंबर तीन मदर टेरेसा विजय रहीं। फूड प्लाजा प्रतियोगिता में टोली नंबर चार कस्तूरबा गांधी विजय रहीं। प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर प्राचार्या डॉ. दिव्यानाथ ने छात्राओं को संबोधित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुजा रानी गर्ग, डीसीओ पूनम चौधरी, डॉ. स्वर्णलता कदम, डॉ. राकेश ढल, डॉ. सोशल, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. शालिनी सिंह व डॉ. राजेश अग्रवाल ने सहयोग दिया। शुक्रवार को शिविर का समापन ध्वज शिष्टाचार से हुआ।