लापता छह बच्चों को तलाश करने अजमेर गए परिजन
बागपत। निवाड़ा गांव में झुग्गी में रहने वाले सलमू और उसकी बहन सलामती के परिवार के छह बच्चे प्रशासन द्वारा बांटे जा रहे कंबल लेने के लिए दस दिन पूर्व अपने घर से गए थे। उसके बाद नहीं लौटे। तलाश करने के बाद भी उनका पता नहीं चला। कोतवाली में अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस और परिजन उसकी तलाश में लगे हुए है, लेकिन उनका पता नहीं चला। बुधवार को सलामती, उसका बेटा उस्मान और रिश्तेदार इस्लाम अली बच्चों को तलाश करने के लिए राजस्थान के अजमेर चले गए हैं। देर रात गांव के कुछ युवकों ने सलमू की पिटाई कर दी। उसने पुलिस को शिकायत की है। शाम के समय गांव के कुछ युवकों ने सलमू की पिटाई कर दी। इस संबंध में सलमू ने थाने में शिकायत की।