शाइनिंग स्टार महिला क्लब ने मनाई लोहड़ी
मेरठ। शाइनिंग स्टार लेडिज क्लब की मासिक बैठक का आयोजन लोहड़ी समारोह के रूप में हुई। सदस्याओं ने यशोदा कुंज में समारोह का आयोजन किया। शुभारंभ अतिथि अनुपमा अहलुवालिया, श्रीति बैनर्जी ने किया। क्लब अध्यक्ष शालू गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। सभी ने एक दूसरे को लोहड़ी दी लख लख बधाईयां दीं। सभी ने मिलकर तंबोला खेला। रजनी, पूजा और हरषु ने गेम्स खिलाए। सभी को इनाम बांटे गए। संयोजिका पूजा कपूर, सोनिया अंसल, रिया जावला, रजनी खंडूजा रहीं। अलका गुप्ता, मिताली शर्मा, अनीता पुंडीर, मंजू शर्मा, आशा भाटिया, निशा बग्गा व सुषमा शर्मा ने सहयोग दिया।