आज डीआरएम करेंगे सिटी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण
मेरठ। दिल्ली रेल मंडल के डीआरएम आरएन सिंह गाजियाबाद-मेरठ-सहारनपुर रेलवे सेक्शन का शनिवार को निरीक्षण करेंगेे। शुक्रवार देर शाम इनका अधिकारिक कार्यक्रम सिटी स्टेशन पहुंच गया। डीआरएम के दौरे का कार्यक्रम आने के बाद शुक्रवार को रेलवे अधिकारी दिन भर व्यवस्था की तैयारियों में जुटे रहे। बताया जा रहा है कि इनके दौरे के बाद कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी ट्रैक के दोहरीकरण के निरीक्षण को आएंगे। इनकी हरी झंडी के बाद ही दौराला से खतौली के बीच तैयार हुए नए ट्रैक पर ट्रेन दौड़नी शुरू होगी। सिटी स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि डीआरएम आरएन सिंह के आने की सूचना मिल चुकी है। डीआरएम मोदीनगर से लेकर देवबंद तक सेक्शन का निरीक्षण करेंगे। ये दौराला से खतौली के बीच हुए ट्रैक दोहरीकरण को भी देखेंगे।