मेरठ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के बैनर तले शुक्रवार को जनपदीय इकाई ने बाइक रैली निकालते हुए लंबित मांगोें को पूरा न करने पर विरोध जताया। कमिश्नरी पार्क पहुंचे कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। परिषद के जिलाध्यक्ष विपिन त्यागी के नेतृत्व में दर्जनों कर्मचारी बाइक व स्कूटर आदि पर सर्किट हाउस के सामने एकत्र हुए। यहां से रैली निकलते हुए सभी कलक्ट्रेट पहुंचे और वहां से कमिश्नरी पार्क पर इकट्ठा हुए। विपिन त्यागी ने कहा कि उनके संगठन ने 6 सितंबर को एक दिवसीय धरना आयोजित किया था। इसी श्रंखला में आज यह बाइक रैली आयोजित कर ज्ञापन सौँपा गया। आरोप लगाया कि सरकार जानबूझ कर कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रही है। महामंत्री रविपाल सिरोही, लाखन सिंह, रामनिवास, अमरीश शर्मा, संजय राणा, विपुल कुमार, प्रमोद शर्मा, सुरेश कुमार, शैली, ऊषा, बीके सिंह, कौशल्या, संजय प्रसाद, नरेश, तनुज कुमार आदि मौजूद रहे।