किशोरी का अपहरण, तीन के खिलाफ दी तहरीर
बागपत। शहर की एक किशोरी लापता हो गई। परिजनों ने तीन युवकों पर बहला-फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगाया है। उसके पिता का कहना है कि घर से एक लाख सात हजार रुपये नगद, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान भी गायब है। आरोपी दो युवक दूसरे समुदाय के है। इनमें से एक युवक ने नाम बदलकर अपना फेसबुक एकाउंट बना रखा है। उसकी बेटी आरोपियों के चंगुल में है। उसकी जान को खतरा हो सकता है। उसने कोतवाली में तहरीर देकर बेटी की बरामदगी और आरोपी युवकों की गिरफ्तारी की मांग की है।