पति करना चाहता है दूसरा निकाह
मेरठ। जानी थाना क्षेत्र के सिवालखास निवासी एक महिला का निकाह कंकरखेड़ा क्षेत्र के सिंधावली गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। महिला का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करते हैं। उसके पति ने एक झूठा तलाकनामा लिखकर भेज दिया और अब वह दूसरा निकाह करना चाहता है। शुक्रवार को पीड़िता सारथी संस्था अध्यक्ष कल्पना पांडे के साथ एसपी क्राइम से मिली। पीड़िता ने कहा कि उसके पति ने जिस तारीख का तलाकनामा पेश किया है, उससे पहले ही उसे ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया था। एसपी क्राइम शिवराम यादव ने कहा कि पूरे मामले में थाना पुलिस से जांच कराई जा रही है। इस दौरान सचिव अशोक शर्मा, मयंक वर्मा, सूरजपाल, वंदना आहूजा, रितेश वर्मा, पूजा रस्तोगी मौजूद रहे।