ई रिक्शा एसोसिएशन ने की रूटों में बदलाव की मांग
मेरठ। ई रिक्शा आनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने बुधवार को एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेई से मिलकर शहर में बनाए गए 31 रूटों में बदलाव की मांग की। एसोसिएशन के अध्यक्ष मो. अफजाल ने कहा कि ई रिक्शा के लिए जो ट्रैफिक पुलिस ने जो रूट प्लान बनाया है वो रूट शहर के बाहर है। जहां पर ई रिक्शा का आना जाना नहीं होता। इन रूटों पर विचार कर कोई दूसरी योजना बनाई जाए। हाजी अकबर, करीम, शकील, इकबाल, रिजवान व राहुल मलिक आदि मौजूद रहे।