टेबल टेनिस टीम का ट्रायल 15 को
बागपत। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी धीरज पाल ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर राज्य स्तरीय सीनियर पुरूष-महिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता होगी। इसके लिए 15 दिसंबर को खेल कार्यालय में ट्रायल होगा। इच्छुक खिलाड़ी आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र की छाया प्रति साथ लाएंगे।