आज लगेगी मेगा लोक अदालत
मेरठ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार शनिवार को मेगा लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उद्घाटन जिले के प्रशासनिक न्यायमूर्ति पंकज मित्तल करेंगे। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रामानंद ने बताया कि अदालत का उद्घाटन 13 न्यायालय भवन के सभागार कक्ष दीवानी न्यायालय में सुबह 10 बजे होगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर, लघु फौजदारी वाद व दीवानी वाद, परिवार न्यायालय के वादों का निस्तारण आपसी सहमति के आधार पर किया जाएगा।