कंकरखेड़ा। श्रद्धापुरी स्थित तक्षशिला पब्लिक स्कूल में यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में भजनोपदेशक कल्याण सिंह वेदी के भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। चेयरमैन डॉ. ओमपाल सिंह ने सभी को यज्ञ का महत्व बताया। अध्यक्ष अमन सिंह ने कहा कि यज्ञ पर्यावरण को शुद्ध करता है। व्यक्ति को पांचों प्रकार के यज्ञ करने चाहिए। प्रधानाचार्या अनुरंजनी अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।