फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट सभा का वार्षिक अधिवेशन कल

विज्ञापन
विज्ञापन
जाट सभा का समारोह कल
विज्ञापन

मेरठ। जाट सभा का वार्षिक अधिवेशन एवं समाज के मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह कल जनक पुरी स्थित जाट भवन में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी सभा के मीडिया प्रभारी चौधरी गजेंद्र पायल ने दी। बताया कि इस संबंध में शुक्रवार को सभा ने बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। सभा के जिलाध्यक्ष चौधरी कल्याण सिंह ने कार्यक्रम की व्यवस्था के लिए पदाधिकारियाें को जिम्मेदारी सौंपी। बताया कि समारोह में दसवी व बारहवीं में उत्कर्षट प्रदर्शन करने वाले छात्रों, समाज के खिलाड़ियों और प्रतियोगिता परीक्षा में बाजी मारने वालों का सम्मान किया जाएगा। समारोह में करीब एक हजार लोगों के भाग लेने का अनुमान है। इंद्रपाल सिंह मलिक, रवींद्र मलिक, जितेंद्र धामा, सीपी सिंह, सुशील ढाका, वीरसैन तोमर, कर्नल एसपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें