दो दिवसीय गाइड कैंप का आयोजन
मेरठ। हमीदिया गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल खैरनगर बाजार में बुधवार को दो दिवसीय गाइड कैंप का आयोजन किया गया। छात्राओं ने गाइड नियम, गाइड प्रतिज्ञा, झंडा गान, गांठें लगाना एवं टेंट लगाने का प्रशिक्षण लिया। कैंप का प्रशिक्षण गाइड भवन से पूनम चौधरी ने कराया। विद्यालय की अध्यापिका सलमा जबीं व शहनाज मंजूर ने प्रशिक्षण की व्यवस्था में सहयोग किया। प्रधानाचार्या इरफानी बेगम ने छात्राओं को गाइडिंग के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने गाइड कैंप में प्रतिभाग करने व प्रमाण पत्र मिलने पर छात्राओं को बधाई दी।