दुकानदार से अंगूठी लूटी, एक दबोचा
मेरठ। वैली बाजार के कैंची व्यापारी प्रमोद अरोड़ा से दो बदमाशों ने बृहस्पतिवार शाम दुकान पर अंगूठी लूट ली। एक बदमाश को व्यापारियों ने पकड़कर देहली गेट पुलिस को सौंप दिया। उससे अंगूठी भी मिल गई। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसओ का कहना है कि मामला लूट का नहीं ठगी का है। पकड़े गए आरोपी का नाम यूसुफ निवासी दिल्ली है।