पहल एक प्रयास ने किया सफाई कार्य
मेरठ। पहल एक प्रयास संस्था के सदस्यों ने रविवार को 200वां स्पार्ट पूरा किया। सपा कार्यालय जेल रोड के पास सदस्यों ने सफाई कार्य किया। पार्क में सफाई कर पौधे लगाए। पार्क की दीवारों पर सुंदर चित्र बनाए। स्थानीय नागरिकों को सफाई रखने, कू ड़ेदान का प्रयोग करने व सफाई का संदेश दिया। अभियान के कप्तान अमित शर्मा रहे। उनके साथ बसंत चौहान, शिव सूदन, राजपाल सिंह सपा जिलाध्यक्ष, विजय राठी, विजयपाल कश्यप, निरंजन सिंह मौजूद रहे।