48 घंटों में दिया गोलमोल जवाब
मेरठ। सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत राहुल राणा ने आवास विकास से सेंट्रल मार्केट में 11 बिंदुओं पर 27 सितंबर को सूचना मांगी थी। आवास विकास के अधीक्षण अभियंता ने 48 घंटों में ही गोलमोल जवाब दे दिया। राहुल ने अवैध निर्माणों के समय जेई और एई, अभियंताओं की सूची, आवास आयुक्त द्वारा स्पीकिंग आदेश एवं जारी पत्रों की छाया प्रति, भू उपयोग परिवर्तन एवं शमन को लेकर आवेदकों की सूची, शत प्रतिशत शमनीय होने की सूचना मांगी थी। अधीक्षण अभियंता एसपीएन सिंह ने खंड -8 अधिशासी अभियंता के पाले में गेंद डाल दी है। उन्होंने जवाबी पत्र में सभी बिंदुओं की जानकारी खंड-8 के अधिशासी अभियंता से मांगने को कहा है।