मेरठ। सेंट्रल मार्केट के व्यापारी शनिवार को आवास विकास दफ्तर में एसई से मिलने पहुंचे। व्यापारियों ने एसई को बताया कि सेंट्रल मार्केट में दो दुकानों को छोड़कर सभी दुकान पूरी तरह मानकों के अनुरूप हैं। व्यापारियों ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी दुकानों पर कार्रवाई के स्टे पेपर दिखाए। वहीं एसई ने व्यापारियों द्वारा दिखाए सभी पेपर की जांच कराकर आगे की कार्रवाई की बात कही। इस दौरान सेंट्रल व्यापार संघ के अध्यक्ष किशोर वाधवा, विनोद अरोड़ा, रजत गोयल, राजीव गुप्ता, डॉ. संजय गोयल, डॉ. निशा गोयल, रामकुमार शर्मा, राजू रघुवंशी आदि मौजूद रहे।