मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र की मलिन बस्ती की 12 गलियों में बिजली के खंभे लगाने की मांग को लेकर एकता सेवा समिति के बैनर तले क्षेत्रीय लोगों ने कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि यदि जल्द खंभे नहीं लगाए गए तो क्षेत्रीय जनता विद्युत विभाग के चीफ इंजीनियर के कार्यालय पर भूख हड़ताल करेगी। समिति के प्रदेश अध्यक्ष अबरार अहमद, जमील अलवी, जाहिद, हाजी शरीफ, निजामुद्दीन, शाहिद, आसिफ, फहीम आदि मौजूद रहे।