मेरठ। उप्र रायफल संघ मेरठ की पल्हैड़ा स्थित शूटिंग रेज में 40 वीं उप्र शूटिंग चैंपियनशिप बृहस्पतिवार से शुरू हो रही है। इससे पूर्व यह प्रतियोगिता नई दिल्ली में डॉ. कर्ण सिंह शूटिंग रेंज तुगलकाबाद पर होती थी। मेरठ में पहली बार इसका आयोजन हो रहा है। जिलाधिकारी समीर वर्मा ने बताया कि 24 से 31 अगस्त तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का निर्णय रेंज नियंत्रण, टारगेट नियंत्रण, वेपन नियंत्रण रायफल एसोसिएशन द्वारा प्रमाणित जज एंड ज्यूरी द्वारा किया जाएगा।