25 को विराजमान हो जाएंगे गणपति
बागपत। गणेश महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई है। शहर के बड़ा बाजार में शिव सेवा संघ की ओर से गणेश महोत्सव मनाया जाएगा। पंडित नीरज शास्त्री ने बताया 25 अगस्त चतुर्थी के दिन शोभायात्रा के भगवान गणपति को मंत्रोचारण के बाद स्थापित किया जाएगा। समिति के कमल वर्मा और प्रदीप वर्मा ने बताया धूमधाम के साथ गणपति की स्थापना कराई जाएगी।