बीमा राशि दिलाने की मांग
बागपत। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक जगदीश प्रसाद निवासी पाबला बेगमाबाद ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। आरोप लगाया कि ड्यूटी के दौरान वेतन से बीमा के लिए धनराशि काटी । उक्त धनराशि को नहीं दिया जा रहा है। डीएम से धनराशि दिलाने की मांग की। उधर, हबीबपुर नंगला निवासी ईश्वर सिंह ने डीएम को शिकायती पत्र सौंप आवंटित आवासीय पट्टे पर कब्जा दिलवाने की मांग की।