गलत नियुक्तियों की राष्ट्रपति से शिकायत की
बागपत। बाल अधिकार संरक्षण कार्यकर्ता एडवोकेट पवन तिवारी ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रशासनिक सुधार विभाग, बाल अधिकार संरक्षण आयोग को पत्र भेजकर गलत नियुक्तियों की शिकायत की। उन्होंने कहा शिकायत करने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।