फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौराला व्यापार संघ के चुनाव का बिगुल बजा

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला व्यापार संघ का चुनाव 11 को
विज्ञापन

दौराला। व्यापार संघ चुनाव के तीन पदों पर चुनाव ग्यारह जनवरी होना है। करीब आठ सौ व्यापारी प्रत्याशी पैनल के भाग्य का फैसला करेंगे। व्यापार संघ के चुनाव प्रभारी अरविंद गुप्ता, चुनाव आयुक्त मंगूमल शर्मा, चुनाव अधिकारी श्याम बिहारी शर्मा, सह चुनाव अधिकारी मुकेश गुप्ता और महेंद्र शर्मा आदि ने बताया कि व्यापार संघ दौराला के चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। चार जनवरी को चुनाव मैदान में पैनल के साथ उतरे प्रत्याशियों को नामांकन फार्म वितरित किए जाएंगे। नामांकन फार्म के लिए सौ रुपये शुल्क लिया जाएगा। छह जनवरी को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक प्रत्याशी नामांकन फार्म चुनाव अधिकारियों के पास जमा करेंगे। सात जनवरी को सुबह आठ से दोपहर बारह बजे तक नाम एवं पर्चा वापसी का समय रहेगा। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। वहीं, ग्यारह जनवरी को शिव मंदिर रेलवे स्टेशन पर व्यापार संघ के लिए अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। यहां सुबह आठ से शाम चार बजे करीब आठ सौ व्यापारी मत का प्रयोग कर सकेंगे। शाम साढे़ चार बजे वोटों की गिनती होगी। इसके बाद चुनाव परिणाम की घोषणा होगी। व्यापार संघ दौराला का चुनाव संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारियों, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मेरठ, अरविंद गुप्ता एवं दौराला के चुनाव अधिकारियों तथा भारी पुलिस फोर्स के बीच शांतिपूर्वक संपूर्ण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें