दौराला। ग्राम खिर्वा जलालपुर स्थित पूजा बाल निकेतन जूनियर हाईस्कूल में शनिवार को काकोरी कांड के शहीदों के बलिदान दिवस पर स्वच्छ भारत विषय पर कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जहरा इंटरनेशनल, होली इंटरनेशनल, नालंदा विद्यापीठ, होली चाइल्ड एकेडमी आदि के 121 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. नरेंद्र टांक ने मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को काकोरी कांड के शहीदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यहां रेणुका शर्मा, यशस्वी टांक, नंदकिशोर गुप्ता, राहुल, रजनी, सोनिया, मीनाक्षी, राखी, शिखा, प्राची टांक आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।