फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने वाहन चैकिंग अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। पुलिस ने सोमवार को थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार त्यागी के नेतृत्व में कस्बा स्थित फव्वारा चौक पर दोपहिया तथा चौपहिया वाहनों की सघन चेकिंग की। थाना प्रभारी ने चौपहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की चेतावनी दी। वहीं, बिना सीट बेल्ट, लाइसेंस नहीं होने की दशा में चालान काटे और कागजातों की जांच की। इस दौरान थाना प्रभारी ने दो वाहनों को सीज किया। उधर, पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहने की हिदायत दी। उन्होंने चालान काटे तथा संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली। अभियान के दौरान वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें