फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौराला में धूमधाम से मनाई गई चौधरी चरण सिंह की जयंति

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 115वीं जयंती पर दौराला चौराहा स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने भाकियू युवा जिलाध्यक्ष नवाब सिंह अहलावत के नेतृत्व में हवन पूजन किया गया। यहां मुख्य अतिथि रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सतेन्द्र भराला ने आहुति दी। इस दौरान सभी अतिथियों ने प्रतिमा का माल्यापर्ण किया और प्रसाद का वितरित किया। कार्यक्रम के दौरान डा. संजीव बालियान ने चौधरी चरण सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नवाब सिंह अहलावत ने बताया कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों और मजदूरों के लिए कई अहम कार्य किए। इससे पूर्व नवाब सिंह अहलावत ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा की सफाई कराई और पेंट कराया था। इस दौरान संजय दौराला, ओमकार, रवि चौधरी, अमरीश, बिट्टू स्वामी, बदन सिंह, ओमप्रकाश, उपेंद्र प्रधान भराला, राधेश्याम, ललित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें