सरधना। सीओ कार्यालय पर मुंडाली के ग्रामीणों ने प्रीति पत्नी विनोद फौजी मर्डर केस में फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं, हिरासत में लिये प्रीति के जेठ कपसाड़ निवासी विक्रम को जेल भिजवाने की मांग की। मृतका प्रीति के परिजनों ने सीओ पर केस में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया। इस संबंध में मृतका प्रीति के भाई मिंटू एवं लोकश तोमर आदि थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर से मिले। इसके बाद मुंडाली के ग्रामीण मामले की शिकायत एसएसपी से करने की बात कहते हुए मेरठ के लिए चले गए। पुलिस अभी तक इस मामले में सास श्यामलेश एवं ससुर वीरपाल को जेल भेज चुकी है। हालांकि जेठ विक्रम अभी पुलिस हिरासत में हैं।