हादसे में बाइक सवार दो घायल खतौली। सफेदा रोड बाईपास पर तेज स्पीड में बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। बाइक सवार भूड़ निवासी सरताज व उसका दोस्त इसलाम घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों का चिकित्सक के यहां उपचार कराया।