फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएमजी में गणितज्ञ दिवस मनाया, बच्चों को उपहार बांटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित डीएमजी इंटर कॉलेज डौरली में गणितज्ञ श्रीनिवासन रामानुजन का जन्मदिन मनाया गया। प्रधानाचार्य डॉ. आरके सिंह ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। गणित प्रवक्ता अमित चतुर्वेदी ने छात्रों को सीधे सरल सूत्रों के द्वारा गणित के प्रश्नों का हल करने की जानकारी दी। प्रश्नोत्तरी में छात्र आर्यन, बंटी, आदित्य, सोनू माथुर, हर्षित ने बाजी मारी। संचालन अमित चतुर्वेदी ने किया। डॉ. कृष्ण कुमार, श्रवण कुमार, सत्यपाल सिंह, विनोद कुमार, मनोज, जकी, राजीव कुमार मौजूद रहे। वहीं रुड़की रोड स्थित कॉलेज ऑफ एप्लाइड एजुकेशन एंड हेल्थ साइंसेेज में भी कार्यक्रम हुआ। चेयरमैन डॉ. एसपी देशवाल, डायरेक्टर डॉ. एसके गर्ग एवं डीन डॉ. रितु केला ने रामानुजन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मैथ्स क्विज तथा गणितज्ञों को पहचानो प्रतियोगिता भी हुई। असिस्टेंट प्रोफेसर सुशील कुमार ने रामानुजन के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। डॉ. रितु केला ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए गणितज्ञों पर आधारित मॉडल की सराहना की। डायरेक्टर डॉ. एसके गर्ग ने इसे रुचि पूर्ण विषय बताया। क्विज में विजेता नेहा, आशीष, रितु एवं दीपाली तथा गणितज्ञों को पहचानो प्रतियोगिता में शिवानी सिंह, साक्षी सिंह, प्रिंसी मलिक रहे। इस दौरान यज्ञेशी शर्मा, नीति चौहान, रीना सिंह, सुशील कुमार, शैलेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें