सरधना। नगर के संत जोजफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में संस्कृत विभाग के तत्वावधान में चल रहे संस्कृत संभाषण साप्ताहिक शिविर का सोमवार को समापन हो गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में नरेंद्र पांडेय प्रांतीय संगठन मंत्री संस्कृत भारती शामिल हुए। इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्या सिस्टर क्रिस्टीना एवं संरक्षिका डॉ. अर्चना बिश्नोई मौजूद रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कृत में मां सरस्वती वंदना से किया गया। इसके साथ शिविर गान, राष्ट्रीय गीतों की प्रस्तुति छात्राओं द्वारा की गई। कार्यक्रम में डॉ. मंजरी चंद्रा, डॉ. अंजली मित्तल, डॉ. मिनाक्षी, डॉ. महेश पालीवाल आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि नरेंद्र पांडेय को स्मृति चिह्न भेंट करके सम्मानित किया गया। यहां पर शिक्षक एवं शिक्षकाएं मौजूद रहीं।