फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण में धांधली का आरोप लगा ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। पाबली-द्वारिकापुरी मार्ग पर हो रहे सड़क निर्माण को लेकर भाजपाइयों ने धांधली का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। साथ ही काम रुकवा दिया। लगभग दो किमी की यह सड़क मंडी परिषद द्वारा बनाई जा रही है। भाजपा अल्प संख्या मोर्चा के आमिर अली के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि अधिकारियों की मिलीभगत से ठेकेदार निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर रहा है। इस दौरान वहां पहुंचे ठेकेदार और अधिकारियों से ग्रामीणों की नोकझोंक भी हुई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिषद के अधिकारियों का कहना है कि दस दिन तक जो सड़क बनी है, उसे पहले देखा जाएगा। अगर गड़बड़ी पाई गई तो दोबारा से सड़क का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। इस दौरान कुलबीर, शाहिद, आहिद अली, आशू ठेकेदार, एजाज, पवन वशिष्ठ, माटू, आशू, सतीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें