मोदीपुरम। डौरली में राष्ट्रीय जनशक्ति मंच की बैठक का आयोजन हुआ। इसमें कांग्रेस का राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया। अध्यक्षता करते हुए पवन वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी से विपक्ष को बहुत उमीद है। इसलिए विपक्ष को एकजुट करना अब राहुल का कर्तव्य है। गिरीश शर्मा, उमाशंकर, प्रवीन शर्मा, सोनू तानिया, पप्पू यादव, सुनील खजूरी, राजूपाल, सुनील वर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस नेत्री कमर जहां के आवास पल्लवपुरम फेज दो की डबल स्टोरी में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। कमर जहां ने कहा कि राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने से कांग्रेस मजबूत होगी। इस दौरान शबनम पठान, वरीसा, शीला, सविता आदि मौजूद रहीं।