मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेस दो स्थित सत्यानंद वाणी ट्रेनिंग कॉलेज में चल रहे पांच दिवसीय सीआरई कार्यक्रम का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। इस दौरान हरियाणा के भिवानी स्थित आदर्श रिहबिलिटेशन सेंटर के असिस्टेंट प्रोफेसर रत्नेश कुमार सिंह ने पाठ्यक्रम अनुकूलन करने की तकनीक पर विस्तार से व्याख्यान दिया। प्रवक्ता राकेश कुमार ने उनका स्वागत किया। प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर बृजेश कुमार ने बताया कि इस सीआरई कार्यक्रम में कई जिलों के 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया था।