मोदीपुरम। हाईवे पर पल्लवपुरम फेज वन के सामने सोमवार दोपहर एक ट्रक खराब हो गया। ट्रक मुजफ्फरनगर से समान लेकर दिल्ली जा रहा था। ट्रक के खराब होने के कारण हाईवे पर जाम लग गया। करीब एक घंटे तक जाम में फंसे लोग परेशान होते रहे। शाम को ट्रक के सही होने के बाद यातायात सुचारु हो सका।