मोदीपुरम। श्री देव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आरंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा ग्रीन पार्क सोमनाथ मंदिर से बैंड बाजों के साथ शुरू हुई, जो देव नगर, भरत विहार, पुष्प विहार, शिव नगर होते हुए कथा स्थल देव मंदिर पर पहुंची। अयोध्या से आए कथावाचक श्री नारायणाचार्य ने सभी को आशीर्वाद दिया। मुख्य यजमान शीला और बीना रहीं। इस दौरान तेजवीर, भूपेंद्र भटेजा, संजीव, यशपाल मलिक, मनोज, सुभाष पांडेय, संजय, अरुण, पंडित राममूर्ति द्विवेदी, अरुण, राजू, दिनेश आदि मौजूद रहे।