फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवगठित नगर पंचायत शाहजहांपुर मे चैयरमेन राना खान ने किया जनता का अभिनंदन

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। नवगठित नगर पंचायत शाहजहांपुर के अध्यक्ष पद पर नवनिर्वाचित राना खान के जीतने पर कस्बे के लोगों ने अतिशबाजी की तथा लड्डू बांटे। जीत के बाद शुक्रवार देर रात कस्बा पहुंचीं चेयरपर्सन राना खान का लोगों ने स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने शाहजहांपुर स्थित चामुंडा देवी मंदिर में मत्था टेका और 11 किलो लड्डू चढ़ाकर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात महलवाला रोड स्थित अंबेडकर भवन पहुंचकर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं, लोगों का आभार जताया। उन्होंने अपनी जीत को कस्बे के हर वर्ग की जीत बताया। उन्होंने कस्बे के विकास को प्राथमिकता बताया। वहीं, शनिवार को दिनभर नवनिर्वाचत चेयरपर्सन के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। ग्राम नानपुर, महलवाला, मितापुर, गोविंदपुर, देवली, जड़ौदा आदि के ग्रामीण भी जीत की बधाई देने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें