मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेज एक स्थित पूर्व विधायक योगेश वर्मा व बसपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। चुनाव जीतने के बाद सुनीता वर्मा और योगेश वर्मा सीधे धंजू गांव पहुंचे। वहां योगेश वर्मा की मां मालती देवा ने आरती उतार कर उनका स्वागत किया। इसके बाद देर रात पल्लवपुरम स्थित आवास पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान बड़े भाई पवन पवन वर्मा, दीपक वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजन वर्मा, बबलू, शमीम अहमद, बिजेेंद्र भराला, जगमोहन शाकाल आदि मौजूद रहे।