फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन रात का पारा फिर गिरा, रात होगी सर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। दिसंबर माह शुरू होते ही रातें और सर्द होने लगी हैं। पिछले एक सप्ताह से दिन रात के तापमान में उतार चढ़ाव आ रहा है। अब आने वाले दो दिन में मौसम बदलेगा और तापमान गिरेगा। शुक्रवार को दिनभर धूप खिली रही, जिससे दिन में सर्दी का असर कम रहा। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 25.6 और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 92 और न्यूनतम 44 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में करीब एक और रात के तापमान में .5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि रात का तापमान काम होने से सर्दी और बढे़गी। अभी दो तीन दिन मौसम ऐसे ही बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें